Amul Milk: दूध की कीमतों में बढ़ोतरी ने आम जनता के बीच पहले ही चिंता पैदा कर दी है। अब, देश के सबसे बड़े व्यवसाय अमूल ने उपभोक्ताओं को एक बार फिर चौंकाते हुए दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि करने का फैसला किया है। गुजरात में अमूल ने दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। नई दरें आज यानी 1 अप्रैल, 2023 से लागू हो चुकी हैं।
2 रुपये प्रति लीटर का हुआ इजाफा
इस बढ़ोतरी के बाद गुजरात में दूध (Amul Milk) के दाम 3 से 4 फीसदी तक महंगे हो गए हैं। गुजरात कॉरपोरेशन मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन लिमिटेड (GCMMF) जो कि गुजरात की सबसे बड़ी डेयरी यूनियन हैं उसने अमूल के दूध के दाम में 2 रुपये प्रति लीटर के इजाफे का फैसला किया था। यह बढ़ोतरी अमूल की सभी वैरायटी पर लागू हो चुकी है। इस बढ़ोतरी के बाद अमूल गोल्ड, अमूल शक्ति और अमूल ताजा सभी दूध की वैरायटी में 2 रुपये प्रति लीटर का इजाफा हुआ है।
अमूल दूध के नए दाम (Amul Milk)
इस बढ़ोतरी के बाद अब गुजरात में आधा लीटर दूध अमूल गोल्ड के 32 रुपये चुकाने होंगे। वहीं अमूल ताजा के आधा लीटर पैकेट के लिए 26 रुपये और अमूल शक्ति के लिए 29 रुपये देना होगा। वहीं एक लीटर अमूल गोल्ड के लिए 64 रुपये, अमूल शक्ति के लिए 58 रुपये और अमूल जाता के लिए 52 रुपये का शुल्क देना होगा। इससे पहले GCMMF ने पिछले साल अगस्त में गुजरात में दूध के दाम में इजाफा किया था।
दाम में इजाफे का कारण
गुजरात में अमूल दूध (Amul Milk) के दाम में इजाफे के पीछे कंपनी ने बयान देकर जानकारी दी है कि पिछले कुछ महीनों में दूध के उत्पादन और लागत में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पिछले कुछ महीनों में जानवरों के चारे की कीमतों में 13 से 14 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है। जिसके बाद कंपनी ने अब राज्य में दूध की कीमतों में इजाफे का फैसला किया है। ऐसे में इसका असर लोगों की जेब पर दिख रहा है।
अंबानी ने वेंकटाचारी को बनाया रिलायंस का सीएफओ, 14 साल से रिलायंस से हैं जुड़े
Comments (0)