आज सराफा बाजार में जहाँ सोना गिरावट के साथ ओपन हुआ तो वहीं चांदी की कीमत स्थिर दिखाई दी , आज यानी की जून महीने के पहले दिन सराफा बाजार में सोने और चांदी की नई कीमतें जारी की गईं। आज 24 कैरेट सोना का भाव 150 रुपये प्रति 10 ग्राम की सस्ती कीमत के साथ ओपन हुआ तो वहीं चांदी बुधवार की बंद कीमत पर ओपन हुई ।
देश के 4 महानगरों में 22 कैरेट सोने का भाव
22 कैरेट सोने की कीमत की बात की जीए तो देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सराफा बाजार में आज 10 ग्राम सोने की कीमत 55 हजार 8 सौ 50 रुपये वहीं मुंबई के सराफा बाजार में 55 हजार 700 रुपये, कोलकाता के सराफा बाजार में 55 हजार 700 रुपये और चेन्नई के सराफा बाजार में कीमत 56 हजार 200 रुपये पर ट्रेड कर रही है।
देश के 4 महानगरों में 24 कैरेट सोने का भाव
24 कैरेट सोने की कीमत की बात करें तो दिल्ली के सराफा बाजार में आज 10 ग्राम सोने की कीमत 60 हजार 9 सौ 30 रुपये, मुंबई सराफा बाजार में 60 हजार 7 सौ 60 रुपये, कोलकाता सराफा बाजार में 60 हजार 7 सौ 60 रुपये और चेन्नई सराफा बाजार में कीमत 61 हजार 3 सौ 10 रुपये ट्रेड कर रही है।
देश के 4 महानगरों में चांदी का भाव
चांदी की कीमत की बात करें तो दिल्ली सराफा बाजार में आज 1 किलोग्राम चांदी की कीमत 72 हजार 800 रुपये है, मुंबई सराफा बाजार और कोलकाता सराफा बाजार में भी चांदी की कीमत 72 हजार 800 रुपये है जबकि चेन्नई सराफा बाजार में कीमत 77 हजार 600 रुपये है।
Read More: उज्जैन के महाकाल दर्शन के बाद, इंदौर के रंग में रंगे Vicky Kaushal और Sara Ali Khan, पिज्जा और चाट के लिए मजे
Comments (0)