Reliance Industry News: श्रीकांत वेंकटाचारी को रिलायंस इंडस्ट्री का नया सीएफओ नियुक्त किया गया है। मौजूदा समय में वे कंपनी के ज्वॉइंट सीएफओ हैं। वे इस कंपनी से पिछले 14 साल से जुड़े हुए हैं। मार्केट के अरबपति मुकेश अंबानी के नेतृत्तव में श्रीकांत वेंकटाचारी को रिलायंस का सीफओ नियुक्त किया गया है। श्रीकांत वेंकटाचारी एक जून से सीएफओ का पदभार संभालेंगे। मौजूदा समय में वेंकटाचारी को रिलायंस कंपनी के साथ जुड़े 14 साल हो गए हैं।
1 जून से संभालेंगे सीएफओ का पदभार
स्टॉक एक्सचेंज की जानकारी के मुताबिक श्रीकांत 1 जून से आलोक अग्रवाल की जगह रिलायंस इंडस्ट्री (Reliance Industry News) में सीएफओ की जिम्मेदारी को संभालेंगे। आलोक अग्रवाल इस पद पर 2005 से हैं। इसके अलावा कंपनी में आलोक अग्रवाल को प्रमोट करके कंपनी का चेयरमैन बना दिया है और कंपनी के एमडी मुकेश अंबानी को सीनियर एडवाइजर बनाया गया है।
श्रीकांत का करियर (Reliance Industry News)
रिलायंस से पहले वेंकटाचारी ने करीब दो दशकों तक सिटी ग्रुप के साथ काम किया है। जहां पहले वह फॉरेक्स ट्रेंडिंग के प्रमुख थे। जिसके बाद उन्हें मार्केट ऑपरेशन का प्रमुख बना दिया था। हाल ही में रिलायंस की ओर से जारी हुई प्रेस रिलीज में कहा गया है कि वेंकटाचारी में यह क्षमता है कि वह अग्रवाल की विरासत को आगे बढ़ा सकते हैं। उन्होंने यह साबित किया है कि वह विकास में एक नया अध्याय जोड़ सकते हैं।
लोकसभा में पास हुआ फाइनेंस बिल, किनको होगा फायदा और कहां नुकसान
Comments (0)