वाशिंगटन: ऑनलाइन मार्केटप्लेस ने लगभग कुछ भी खरीदना (E-Commerce) और बेचना संभव बना दिया है। रोजमर्रा की जिंदगी में इस्तेमाल होने वाली ज्यादातर चीजों को अब हम ऑनलाइन ही खरीद सकते हैं, और हमें बाजार जाकर धक्के खाने की भी जरूरत नहीं पड़ती है।
नॉर्मल चीजों की भी रखते हैं भारी कीमत
कई बार ई-कॉमर्स वेबसाइट पर नार्मल चीजों को काफी ऊंची कीमतों पर लिस्ट किया जाता है। अगर आपको लगता है कि इतनी चौंका देने वाली कीमतें केवल विदेशी वस्तुओं तक ही सीमित हैं, तो आप गलत हो सकते हैं! अमेरिका में एक ई-कॉमर्स साइट भारतीय चारपाई यानी खाट को बहुत ही ज्यादा कीमत पर बेच रही है।
इतने लाख में मिल रही चारपाई
चारपाई लकड़ी और बुने हुए जूट की रस्सियों से निर्मित एक बुनियादी बिस्तर है और आमतौर पर भारत में लगभग 2,000-10,000 रुपये में बिकती है। हालांकि, Etsy पर, इसे एक भारतीय विक्रेता द्वारा लगभग 1.12 लाख में बेचा जा रहा है। इसे ‘Traditional Indian Bed Very Beautiful Decor’ के नाम से लिस्ट किया गया है।
कंपनी ने डिस्क्रिप्शन में लिखा है कि यह अच्छी क्वालिटी (E-Commerce) वाली सामग्री से बना है और हाथ से तैयार किया गया है। चारपाई की चौड़ाई 36 इंच, ऊंचाई 72 इंच है। यह पारंपरिक भारतीय बिस्तर भारत और दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के विभिन्न हिस्सों में विभिन्न नामों से जाना जाता है। उत्तर भारत में इसे मांजा, खाट, खटिया या मांजी कहा जाता है।
इतनी है कचरा बैग की कीमत
इतनी ज्यादा कीमत में खाट बेचने वाली बात कोई नई बात नहीं है। इससे पहले लग्जरी फैशन ब्रांड Balenciaga ने अपने सबसे महंगे ट्रैश बैग को लॉन्च कर लोगों को चौंका दिया था। कंपनी एक मामूली से कचरा फेंकने वाले बैग को एक लाख 42 हजार रुपये में बेच रही थी। दुनिया का सबसे महंगा कचरा बैग फैशन हाउस के फॉल 2022 रेडी टू वियर कलेक्शन में नजर आया था।
Read More- Adani Group के लिए खुश खबर, ASM फ्रेमवर्क बाहर हुए ये दो शेयर
Comments (0)