New Delhi: दुनिया के टॉप-10 अरबपतियों (Gautam Adani) की संपत्ति में एक बार फिर से बड़ा बदलाव देखने को मिला है। जहां कई अमीरों की नेट वर्थ में गिरावट देखने को मिली है तो वहीं भारत के बड़े बिजनेसमैन की संपत्ति में बढ़ोत्तरी हुई है।
ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स ने जारी की रिपोर्ट
ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक पिछले 24 घंटे में टॉप-20 में शामिल 18 अरबपतियों की संपत्ति में गिरावट देखने को मिली है। इनमें सबसे ज्यादा नुकसान अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस को हुआ है। उनकी नेटवर्थ में 19.8 अरब डॉलर यानी लगभग 1,63,909 करोड़ रुपये की कमी आई है। अब उनकी नेट वर्थ 139 डॉलर रह गई है। फिलहाल, बेजोस दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति बने हुए हैं।
बर्नार्ड अर्नाल्ट की नेटवर्थ में दर्ज हुई गिरावट
नेटवर्थ में एक और बड़ी गिरावट बर्नार्ड अर्नाल्ट (Gautam Adani) की नेटवर्थ में हुई है।पिछले 24 घंटे में इनकी नेटवर्थ 11.2 डॉलर या तकरीबन 92,000 करोड़ रुपये की गिरावट देखने को मिली है। इसी के साथ इनकी संपत्ति 200 अरब डॉलर के नीचे पहुंच गई है।
जेफ बेजोस की खुशियों पर लगा ग्रहण
रिपोर्ट के मुताबिक, जेफ बेजोस ने अपनी गर्लफ्रेंड से इंगेजमेंट किया है। कपल साल 2018 से एक-दूसरे से डेट कर रहा है, लेकिन संपत्ति में आई गिरावट ने उनकी खुशी पर ग्रहण लगा दिया गया है।
मस्क की है इतनी नेटवर्थ
संपत्ति में आए बदलाव की वजह से बर्नार्ड अर्नाल्ट (Gautam Adani) और एलन मस्क के बीच फासला घट गया है। मस्क की नेटवर्थ में 2.22 अरब डॉलर की गिरावट देखने को मिली है। अब इनकी कुल संपत्ति 180 अरब डॉलर है। ऐसे में अर्नाल्ट और एलन मस्क की नेट वर्थ में 12 अरब डॉलर का फासला रह गया है।
गौतम अडानी की नेटवर्थ में हुआ इजाफा
अगर दुनिया में अमीरों की संपत्ति में गिरावट देखने को मिली है तो वहीं भारतीय उद्योगपति की नेट वर्थ में बढ़ोत्तरी हुई है। गौतम अडानी की नेटवर्थ (Gautam Adani Net Worth) पिछले 24 घंटे में 4.38 अरब डॉलर बढ़कर 64.2 अरब डॉलर हो गई है। ये अमीरों की लिस्ट में 5वें नंबर पर हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries Limited) के चेयरमैन मुकेश अंबानी की नेटवर्थ (Mukesh Ambani Net Worth) 5.49 मिलियन डॉलर बढ़ गई है। अब इनकी संपत्ति 84.1 अरब डॉलर है। ये दुनिया के 13 वें अमीर व्यक्ति हैं।
Written By- Payal Trivedi
Comments (0)