मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2023 में बयार उफान पर है। बीजेपी-कांग्रेस के शीर्ष नेता चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए लगातार रैलियां व जनसभा कर रहे हैं। वहीं दोनों ही दलों के नेताओं के द्वारा एक दूसरे पर जमकर शब्द रूपी वाणी की बौछार कर रहे है। इसी क्रम में एमपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने बीजेपी व सीएम शिवराज सिंह पर जोरदार हमला बोला है।
पीसीसी चीफ कमलनाथ ने दावा किया है कि, आज मध्यप्रदेश का हर वर्ग परेशान है। भटकता नौजवान, परेशान किसान, छोटा व्यापारी परेशान है।