मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 17 नवंबर को होने है। इससे पहले एमपी के सीहोर जिले की चारों हाई प्रोफाइल सीटों पर जिला निर्वाचन सख्त एक्शन मैं है। सीहोर जिले में मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीण सिंह ने जानकारी दी कि जिले की चारों विधानसभा में मतदान सम्पन्न कराने के लिए कुल 1238 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। इसमें बुधनी में 363, आष्टा में 335, इछावर में 275 तथा सीहोर में 265 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। कलेक्टर ने बताया कि कुल 6206 कर्मचारी मतदान सम्पन्न कराएंगे। मतदान कराने वाले कर्मचारियों में 4719 पुरुष और 1487 महिला कर्मी हैं।
सीहोर जिले में मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीण सिंह ने जानकारी दी कि जिले की चारों विधानसभा में मतदान सम्पन्न कराने के लिए कुल 1238 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं।