मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने गुरुवार को आधी रात में प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी। पहली सूची में जो तीन प्रत्याशी घोषित किए गए थे, उनके टिकट बदले गए हैं। अब दतिया से अवधेश नायक की जगह राजेंद्र भारती, गोटेगांव में शेखर चौधरी की जगह नर्मदा प्रसाद प्रजापति यथावत और पिछोर से शैलेंद्र सिंह का टिकट काटकर अरविंद सिंह लोधी को प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं कांग्रेस क दूसरी सूची को लेकर पीसीसी चीफ कमलनाथ ने ट्वीट किया है।
कांग्रेस पार्टी ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आज अपने 88 प्रत्याशियों दूसरी सूची जारी कर दी है। मैं सभी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं देता हूं।
— Kamal Nath (@OfficeOfKNath) October 19, 2023
कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी सिर्फ विधायक बनने के लिए खड़े नहीं हो रहे हैं, बल्कि मध्य प्रदेश का भविष्य संवारने के लिए चुनाव के…
Comments (0)