चुनाव प्रचार थमने से एक दिन पहले मंगलवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जिले की तीन सीटों पर चुनावी सभाएं की। शमशाबाद और गंजबासौदा के बाद वे रात में विदिशा पहुंचे। यहां उन्होंने करीब आधा घंटे तक भावनात्मक भाषण देते हुए मतदाताओं से नौ वादे किए, इनमें सबसे प्रमुख विदिशा तक मेट्रो लाना और विदिशा नगर पालिका को नगर निगम का दर्जा देने की रही।
उन्होंने कहा कि इस बार विदिशा से विधायक जीता कर दे दो, इसे अतुलनीय शहर बना देंगे। मुख्यमंत्री चौहान चुनावी सभा में इस बार कांग्रेस के नेताओं पर कम बरसे, उन्होंने भाषण में पूरा फोकस अपनी योजनाओं और विदिशा से उनके जुड़ाव पर रखा।
उन्होंने कहा कि बुधनी में उनका जन्म हुआ लेकिन विदिशा के लोगों ने ही उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है। यहां की जनता ने ही उन्हें सांसद और मुख्यमंत्री बनाया है, इसलिए विदिशा उनकी सांसों और आंखों में बसता है।

Comments (0)