प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को इंदौर में रोड शो किया। बड़ा गणपति से लेकर राजवाड़ा तक हुए रोड शो में अपार जनसमूह मोदी की एक झलक पाने को आतुर दिखा। शाम सवा छह बजे बड़ा गणपति से जैसे ही मोदी खुली जीप में सवार हुए लोगों ने जय श्रीराम के नारे लगाने शुरू कर दिए। लोगों ने हाथों में मोबाइल फोन लेकर इस लम्हे को कैद किया। सड़क के बीचोंबीच बनाए गए गलियारे के दोनों तरफ बड़ी संख्या में लोग खड़े थे। घरों की छतों पर भी बड़ी संख्या में जमा थे। मोदी ने भी सभी को हाथ जोड़कर अभिवादन किया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मेगा रोड शो बड़ा गणपति से शुरू होकर करीब 55 मिनट में 1.6 किमी की दूरी तय कर राजवाड़ा पहुंचा। यहां मोदी ने देवी अहिल्या बाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। रोड शो के मार्ग के दोनों ओर केसरिया कपड़ा लगाकर भगवा कारिडोर बनाया गया था। रोड शो मार्ग पर जनता का हुजूम उमड़ पड़ा। लोगों ने फूल बरसाकर प्रधानमंत्री का स्वागत किया। इंदौर में मोदी-मोदी की गूंज सुनाई दी।
फूल बरसाकर किया स्वागत
लोगों ने फूल बरसाकर मोदी का स्वागत किया। स्वागत से अभिभूत प्रधानमंत्री ने हाथ उठाकर लोगों का अभिवादन किया। मोदी के रोड शो को लेकर लोगों में काफी उत्साह था।Read More: सांसद नकुलनाथ ने कहा- कांग्रेस की सरकार बनते ही उमरानाला को बनाएंगे नगर पंचायत
Comments (0)