एमपी की 230 विधानसभा सीटों के लिए 17 नवंबर को वोटिंग की जाएगी। राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान अब अपने अंतिम चरण में है। इस बीच कांग्रेस और बीजेपी के सभी दिग्गज नेता मध्य प्रदेश में सभाएं कर रहे हैं तथा पार्टी की जीत का दावा कर रहे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस बात का भी खुलासा किया कि, कांग्रेस पार्टी राज्य विधानसभा चुनाव में कितनी सीटें जीतेगी।
राहुल गांधी ने एक जनसभा में कहा कि, हम बीजेपी से लड़ते हैं। हमने उन्हें कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश में पराजित किया, मगर नफरत से नहीं। हम नफरत का बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलते हैं।