दिवाली के जाते ही मध्यप्रदेश के मौसम ने अचानक से करवट ली है। प्रदेश के सभी जिलों में ठंड ने अच्छे से दस्तक दे दे ही। अधिकांश जिलों का तापमान तेजी से नीचे गिरा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 15 नवंबर के बाद तेज ठंड का दौर शुरू हो जाएगा। इसके अलावा कहीं-कहीं बूंदाबांदी का दौर भी जारी है। जानकारी के अनुसार, प्रदेश के 32 जिलों में रिकॉर्ड तापमान के अनुसार 18 जिलों का न्यूनतम पारा 15 डिग्री सेल्सियस के नीचे आ गया। वहीं अधिकतम तापमान में भी बड़ी गिरावट आई है। सोमवार को 14 जिलों का अधिकतम तापमान गिरकर भी 30 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच गया।
दिवाली के जाते ही मध्यप्रदेश के मौसम ने अचानक से करवट ली है। प्रदेश के सभी जिलों में ठंड ने अच्छे से दस्तक दे दे ही। अधिकांश जिलों का तापमान तेजी से नीचे गिरा है।