मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को देखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिवाली के दिन सागर में एक रोड शो किया। सीएम शिवराज ने दिवाली के दिन सागर जिले के खुरई के मॉलथोन में नगरीय विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह के समर्थन में रोड शो और सभा की। इस दौरान उन्होंने जनता का अभिवादन किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सागर के खुरई विधानसभा में एक जनसभा को भी संबोधित किया। सीएम शिवराज ने कहा कि अब हम पूरे मध्य प्रदेश में हर 25-30 गांवों के बीच एक सीएम राइज स्कूल बनाएंगे। यहां लैब, लाइब्रेरी, स्मार्ट क्लास और छात्रों को लाने और छोड़ने के लिए बस सेवा होगी। ये सब मुफ्त होगा।
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को देखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिवाली के दिन सागर में एक रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने जनता का अभिवादन किया।