मध्यप्रदेश की 230 विधानसभा सीटों के लिए मतदान 17 नवंबर को सुबह सात बजे से होगा। इसके लिए बुधवार शाम छह बजे प्रचार थम गया। इसके साथ ही रैली, सभा, नुक्कड़ सभा और रोड शो पर प्रतिबंध लग गया। वहीं, बाहरी व्यक्तियों को विधानसभा क्षेत्र छोड़ना होगा। इसके लिए धर्मशालाओं, लाज और होटलों की जांच कराई जा रही है। अब प्रत्याशी घर-घर मतदाताओं से संपर्क और बंद कमरों में बैठक ही कर सकेंगे।
प्रचार थमने से पहले प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के नेताओं ने पूरी ताकत झोंक दी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित केंद्रीय मंत्रियों ने जमकर प्रचार किया तो कांग्रेस से राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मोर्चा संभाला।

Comments (0)