केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बुधवार को चुनाव प्रचार के आखिरी दिन कहा कि, कांग्रेस जब भी मध्य प्रदेश में सत्ता में थी, उसने कभी महिलाओं के विकास के बारे में नहीं सोचा। उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने उनकी प्रगति सुनिश्चित करने के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू कीं। मीडिया सा बेत करते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, "कांग्रेस ने महिलाओं के बारे में कभी नहीं सोचा। उन्होंने मध्य प्रदेश में 55 साल और फिर 18 महीने तक शासन किया, लेकिन उन्होंने क्या किया? शिवराज सिंह चौहान 'लाडली लक्ष्मी योजना', 'स्कूटी योजना' लाए, उन्होंने भी कन्यादान योजना और लाडली बहना योजना की शुरुआत की। हमने यह सुनिश्चित किया है कि जीवन के सभी चरणों में महिला का समग्र विकास हो।''
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बुधवार को चुनाव प्रचार के आखिरी दिन कहा कि, कांग्रेस जब भी मध्य प्रदेश में सत्ता में थी, उसने कभी महिलाओं के विकास के बारे में नहीं सोचा।
Comments (0)