CG Election 2023 : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के अंतर्गत द्वितीय चरण में 70 विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले मतदान के लिए आज यानी की बुधवार 15 नवंबर को शाम 5 बजे तक प्रचार-प्रसार का शोर थम जाएगा। मतदान की समाप्ति समय के 48 घंटे पूर्व से सार्वजनिक मंचों से प्रचार-प्रसार प्रतिबंधित रहेगा। लेकिन इस दौरान प्रत्याशी घर-घर जाकर जनसंपर्क कर सकेंगे। इसी क्रम केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने साजा में जनसभा को संबोधित कर सीएम बघेल पर निशाना साधा।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि, भूपेश सरकार के कार्यकाल में ईश्वर साहू के बेटे भुवनेश्वर की हत्या कर दी गई।