MP विधानसभा का शोर गुल थम गया है। सबसे हाई प्रोफाइल सीट बुधनी से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी वैराग्यानंद गिरी उर्फ़ मिर्ची बाबा पर FIR दर्ज हो गई है। मुली जानकारी के अनुसार, वोटर्स को साड़ी बांटने के मामले में यह कार्रवाई हुई। सीएम शिवराज सिंह चौहान के सामने बुधनी से सपा के टिकट पर मिर्ची बाबा बुधनी से प्रत्याशी हैं। पिछले दिनों मिर्ची बाबा का साड़ी बांटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। सपा उम्मीदवार जनसंपर्क के दौरान महिलाओं को साड़ी बांटते हुए दिखाई दिए थे।
सपा उम्मीदवार मिर्ची बाबा को IPC धारा 171- B, 171-E, 188 के तहत आरोपी बनाया गया है।