दीपावली के पावन पर्व के पश्चात घर लौटने वाले यात्रियों और छठ पूजा के अवसर पर यात्रा करने वाले लोगों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे के सामने बड़ी चुनौती उत्पन्न हो गई है। इस स्थिति से निपटने हेतु रेलवे ने सात जोड़ी विशेष ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। डीआरएम और सीनियर डीसीएम ने यात्रियों से मिलकर व्यवस्थाओं पर चर्चा की।
इस प्रकार होगा ट्रेनों का संचालन
गाड़ी संख्या 01667 रानी कमलापति - दानापुर स्पेशल प्रत्येक शनिवार और मंगलवार को दिनांक 27.09.2025 से 01.11.2025 तक (छठ महापर्व स्पेशल) चलेगी।
गाड़ी संख्या 01665 रानी कमलापति - अगरतला स्पेशल प्रत्येक गुरुवार को संचालित होगी।
गाड़ी संख्या 01661 रानी कमलापति - हजरत निजामुद्दीन स्पेशल 17.10.2025 और 18.10.2025 को (दीपावली स्पेशल) चलेगी।
गाड़ी संख्या 01289 रानी कमलापति - रीवा एक्सप्रेस 17.10.2025 को संचालित की जाएगी।
गाड़ी संख्या 02191 रानी कमलापति - रीवा एक्सप्रेस 27.09.2025 से 18.10.2025 तक चलेगी।
गाड़ी संख्या 22187 और 12061 रानी कमलापति - जबलपुर एक्सप्रेस भी यात्रियों के लिए उपलब्ध रहेंगी।
क्राउड मैनेजमेंट योजना के अंतर्गत
यात्रियों की लाइन व्यवस्था के लिए रस्सियों और बैरिकेड्स का उपयोग किया जाएगा।
होल्डिंग और सर्कुलेटिंग क्षेत्रों में लाउडस्पीकर के माध्यम से लगातार घोषणाएं की जाएंगी, जिनमें आने वाली ट्रेनों की जानकारी दी जाएगी।
यात्रियों को प्लेटफॉर्म की क्षमता के अनुसार व्यवस्थित किया जाएगा।
आरक्षित और अनारक्षित यात्रियों के लिए अलग-अलग प्रवेश द्वार बनाए गए हैं।
सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से स्टेशनों की लाइव निगरानी की जा रही है, और अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती की गई है।
मंडल के 16 अतिरिक्त स्टेशनों पर 38 एटीवीएम (ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन) की सुविधा उपलब्ध है, जिनसे अनारक्षित टिकटों का वितरण किया जा रहा है।
Comments (0)