एमपी विधानसभा चुनाव के लिए अब केवल चंद दिन ही बचे हैं। प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस समेत सभी दलों के दिग्गज नेता रैलियां व विशाल जनसभाएं कर रहे हैं। इसके अलावा सभी दलों के नेता एक-दूसरे पर निशाना साधने का एक भी मौका नहीं छोड़ रहे हैं। इस बीच कांग्रेस द्वारा प्रदेश की लाड़ली बहना योजना पर सवाल उठाने को लेकर राज्य के मुखिया शिवराज सिंह चौहान भड़क गए हैं। सीएम ने कांग्रेस पर कड़ा प्रहार किया है।
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि, वे (कांग्रेस) 'लाडली बहना' योजना के खिलाफ थे और अब भी वे लोगों को गुमराह कर रहे हैं।