एमपी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में कांग्रेस ने 88 नामों का ऐलान किया है। इसी के साथ ही अब खुलकर कांग्रेस में विद्रोह के सुर उठने लगे है। आज राजधानी भोपाल स्थित कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस नेता दामोदर सिंह यादव को टिकट न मिलने से उनके नाराज समर्थक पहुंते, जहां दामोदर के समर्थकों ने पूर्व सीएम के खिलाफ नारे बाजी की।
कांग्रेस की दूसरी सूची आने के बाद प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में विरोध प्रदर्शन दिखाई देने लगा है।