प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई में आयोजित Global Fintech Fest 2026 को संबोधित करते हुए वैश्विक अर्थव्यवस्था और भारत की विकास गति का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि दुनिया इस समय संघर्ष और अनिश्चितताओं के दौर से गुजर रही है। तेल को लेकर भी वैश्विक स्तर पर तनाव की स्थिति बनी हुई है।PM मोदी ने कहा कि इन चुनौतियों के बावजूद भारत 7.8 प्रतिशत की विकास दर से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि भारत पर बढ़ता भरोसा लोगों के आत्मविश्वास में भी दिखाई देता है।
‘फिनटेक की चर्चा UPI के बिना अधूरी’
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में भारत के डिजिटल पेमेंट सिस्टम UPI की उपलब्धियों को भी प्रमुखता से रखा। उन्होंने कहा कि फिनटेक की चर्चा UPI के बिना अधूरी होगी।PM मोदी ने बताया कि UPI ने 25 अगस्त को 10 साल पूरे किए हैं। उन्होंने अपने पुराने विजन का जिक्र करते हुए कहा कि वह कहते थे कि बैंक लोगों की ‘फिंगर पॉइंट’ पर होगा। उस समय कुछ लोगों को यह असंभव लगता था, लेकिन आज UPI ने डिजिटल भुगतान के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है।
11 देशों तक पहुंचा भारत का UPI
प्रधानमंत्री ने कहा कि UPI अब सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है। उनके मुताबिक भारत का UPI दुनिया के 11 देशों में भी चालू है।उन्होंने इसे भारत की डिजिटल क्षमता और फिनटेक सेक्टर की बढ़ती वैश्विक पहुंच से जोड़ते हुए कहा कि भारत का डिजिटल पेमेंट मॉडल अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी जगह बना रहा है।
ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में PM मोदी की ‘हैट्रिक’
प्रधानमंत्री मोदी ने ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में लगातार तीसरी बार शामिल होने का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए एक तरह की ‘हैट्रिक’ है।उन्होंने 2024 में तीसरी बार सरकार बनने और ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में लगातार तीसरे वर्ष शामिल होने, दोनों का उल्लेख किया। PM मोदी ने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य में फिनटेक सेक्टर की भूमिका महत्वपूर्ण है।
युवाओं में बढ़ती ऊर्जा और जोखिम लेने की क्षमता
प्रधानमंत्री ने कहा कि जब भी वह ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में आते हैं, उन्हें पहले की तुलना में ज्यादा युवा और ज्यादा ऊर्जा दिखाई देती है।उन्होंने कहा कि फिनटेक क्षेत्र में संभावनाओं का दायरा बढ़ रहा है और जोखिम उठाने की क्षमता भी बढ़ रही है। उनके मुताबिक युवाओं के सपने अब और ज्यादा बड़े तथा महत्वाकांक्षी हो रहे हैं।
‘विकसित भारत को लेकर मेरा विश्वास और मजबूत हुआ’
PM मोदी ने कहा कि फिनटेक क्षेत्र में हो रहे बदलाव और युवाओं की बढ़ती भागीदारी से विकसित भारत के भविष्य को लेकर उनका विश्वास और मजबूत हो रहा है।उन्होंने फिनटेक इंडस्ट्री को विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भागीदार बताते हुए डिजिटल इनोवेशन और नई तकनीकों की भूमिका पर जोर दिया।