लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास 5, कालिदास मार्ग पर राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं को लेकर महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संयुक्त रूप से की।
भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई
बैठक में उत्तर प्रदेश में चल रही राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की प्रगति, निर्माण कार्यों की स्थिति और भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान NHAI, PWD समेत कई विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
वरिष्ठ अधिकारियों ने भी बैठक में हिस्सा लिया
सड़क परिवहन राज्य मंत्री दयाशंकर सिंह, राज्यमंत्री बृजेश सिंह और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी बैठक में हिस्सा लिया। अधिकारियों ने प्रदेश में हाईवे नेटवर्क के विस्तार, लंबित परियोजनाओं और समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने को लेकर जानकारी दी। बैठक में उत्तर प्रदेश के सड़क ढांचे को और मजबूत बनाने, यातायात सुविधाओं में सुधार और आगामी विकास योजनाओं को गति देने पर मंथन किया गया।