MP Election 2023: एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज यानी की बुधवार को बड़वानी जिले के पानसेमल बस स्टैंड चौराहे पर चुनावी सभा को संबोधित किया। आपको बता दें कि, सीएम ने बीजेपी प्रत्याशी श्याम बर्डे के पक्ष में आम सभा की। पानसेमल सभा में सीएम शिवराज ने लाडली बहनों का स्वागत किया।
कांग्रेस में चक्की के दो पार्ट हो गए है
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, कांग्रेस में चक्की के दो पार्ट हो गए है। झूठे राष्ट्र वाली कांग्रेस कभी चुनाव नहीं जीत सकती। शिवराज ने कहा मेरी बहने में तुम्हे देवी का रूप मानता हूं। कमलनाथ डबरा में मेरे एक बहन को आयटम बोल कर संबोधित करते है। अब 21 साल की बेटी जिसकी शादी हुई हो या नहीं हो, मामा उसे पैसे देगा। अभी पैसे की जुगाड़ में लगा हूं। मेरी बहन बहुत है, मेरे जैसे भाग्यशाली भाई दुनिया में कोई होगा।
10 सीएम राइस स्कूल बनाने के टारगेट है
सीएम ने आगे अपने संबोधन में कहा कि, मैं सरकार नहीं चलता मैं परिवार चलता हूं। कई भाई बहन ऐसे है जिनके मकान अभी कच्चे है। इधर उधर की सब्सिडी बंदकर सीधे किसानों के खाते में पैसे जाए ऐसी व्यवस्था की है। शिवराज सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा पर निशाना साधते हुए कहा कि, कांग्रेस झूठी पार्टी है। दोनों भाई बहन रोज झूठ ही बोलते है। उन्होंने कहा कि, समूह की बहनों से वादा है, हर बहन को लखपति बनाना है। 10 सीएम राइस स्कूल बनाने के टारगेट है। उन्होंने लोगों को कांग्रेस से सावधान किया है। कहा कि ये बेईमान भ्रम फैलाने आएंगे। ये आपस में लड़वाकर पैसे छीनने वाली कांग्रेस है।
Comments (0)