MP Election 2023 : एमपी विधानसभा चुनाव की तारीख बहुत ही पास आ गई है। प्रदेश में बड़े नेताओं के दौरे विधानसभाओं में लगातार जारी हैं। केंद्रीय मंत्री समेत भाजपा के दिग्गज नेता इस समय प्रदेश के दौरे पर बने हुए है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी प्रदेश में लगातर जनसभाएं करते हुए आज सिहोरा विधानसभा के कुंडम पहुंचे।
सीएम शिवराज सिंह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, कांग्रेस यदि आई तो सारी योजनाएं बंद हो जाएगी ना लाडली लक्ष्मी रहेगी ना लाडली बहना योजना।