मध्यप्रदेश के खिलचीपुर में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह अलग अंदाज में दिखे। उन्होंने बीजेपी में शामिल हुए सिंधिया और विधायकों समेत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर तंज कसा। कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने तंज भरे अंदाज में कहा कि, मेले में ढोर बिकते देखा था, लेकिन सिंधिया महाराज के परिवार जैसे लोग बिक जाएंगे यह उम्मीद नहीं थी। इसके अलावा उन्होंने सीएम शिवराज सिंह की मामा कंस और शकुनी से तुलना की।
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बीजेपी में शामिल हुए सिंधिया और विधायकों समेत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर तंज कसा।