मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अब मात्र 10 दिन का समय बचा है। 17 नवंबर को सभी प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला EVM में कैद हो जाएगा। बता दें एमपी में एक ही चरण में चुनाव होना है। 15 नवंबर को शाम 5 बजे से प्रचार थम जाएगा। बीजेपी और कांग्रेस ने चुनाव प्रचार अभियान में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है, जिससे चुनावी पारा गर्मा गया है। चुनाव से पहले तीखी आलोचनाओं का दौर जारी है। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने राज्य की प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस जमकर निशाना साधा। सीएम शिवराज ने कहा कि राहुल और प्रियंका गांधी लगातार झूठ बोलते चले आ रहे हैं। वो अपनी नाकामियां दूसरे राज्यों की सरकारों पर डालने का काम करते हैं।
बीजेपी और कांग्रेस ने चुनाव प्रचार अभियान में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है, जिससे चुनावी पारा गर्मा गया है। चुनाव से पहले तीखी आलोचनाओं का दौर जारी है।
Comments (0)