MP Election 2023: एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, हम त्यौहार भी मनाएंगे और सरकार भी बनाएंगा। आपको बता दें कि, सीएम चौहान ने ग्वालियर दक्षिण व पूर्व विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया।
कांग्रेस ने हमेशा बहनों के साथ धोखा किया है
बीजेपी प्रत्याशी नारायण सिंह कुशवाह और ग्वालियर पूर्व विधानसभा से प्रत्याशी माया सिंह के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, लाड़ली बहना योजना लाकर बहनों को आत्मनिर्भर बनाने का काम बीजेपी सरकार ने किया है। सीएम ने आगे अपने बयान में कहा कि, कांग्रेस ने हमेशा बहनों के साथ धोखा किया है, इसलिए ग्वालियर जिले की सभी सीटों पर जनता कांग्रेस को सबक सिखाने वाली है।
त्यौहार भी मनाएंगे और सरकार भी बनाएंगे
इस दौरान सीएम ने पीसीसी चीफ पर हमला बोलते हुए कहा कि, कमलनाथ ने योजनाओं पर ताला डाल दिया था। सवा साल में एक-एक कर बीजेपी सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाएं बंद कर दी थी। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि, धनतेरस के चलते इस बार लाड़ली बहनों के खातों में खुशियों की किश्त 10 तारीख की जगह 7 तारीख को ही आ गई। अब बहनें धनतेरस, दीपावली और भाई दूज पर खूब खरीदारी करेंगी। त्यौहार भी मनाएंगे और सरकार भी बनाएंगे।
Comments (0)