बड़वानी जिले की राजपुर विधानसभा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी 10 नवंबर को आएंगे। वहीं देर शाम बड़वानी जिला मुख्यालय पहुँचे पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन ने बताया कि, 10 नवंबर को राहुल गांधी की राजपुर में आम सभा होने जा रही है। जिसके चलते कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। वहीं राहुल गांधी की सभा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे। आसपास के अन्य जिलों से भी कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचेंगे। खरगोन अलीराजपुर धार झाबुआ जिले के भी लोग बड़ी संख्या में पहुंचेंगे।
कांग्रेस नेता बाला बच्चन ने दावा किया है कि, मध्य प्रदेश में 150 से अधिक सीट जीतकर कांग्रेस सरकार बनायेगी।