मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज राज्य के किसानों को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने बालाघाट जिले के कटंगी तहसील मुख्यालय से किसानों के खाते में समर्थन मूल्य पर धान विक्रय करने वाले किसानों को बोनस के 337 करोड़ 12 लाख रुपए सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए। कृषि उपज मंडी परिसर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सीएम ने समर्थन मूल्य पर धान विक्रय करने वाले 6 लाख 69 हजार किसानों को इस योजना का लाभ मिला।
दरअसल, मुख्यमंत्री ने पूर्व में घोषणा की थी कि समर्थन मूल्य पर धान उपार्जित करने वाले किसानों को प्रति हेक्टेयर 4 हजार रुपये (अधिकतम 10 हजार रुपये) बोनस दिया जाएगा। इसी के तहत किसानों को यह लाभ दिया। इस योजना के तहत केवल बालाघाट जिले के 1 लाख से अधिक किसानों को इस लाभ का फायदा मिलेगा।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 4315 युवाओं को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए। इसके साथ ही उन्होंने जिले के विकास को बढ़ावा देने के लिए 244 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले 75 निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया।
Comments (0)