प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म पखवाड़े के अवसर पर MP में जगह-जगह कई सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में राजधानी में रविवार सुबह 'नमो युवा रन' और 'नशा मुक्त भारत' अभियान के तहत मैराथन दौड़ आयोजित की गई। इस विशेष मैराथन दौड़ को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अटल पथ से युवाओं को पहले तो खास संदेश दिया। इसके बाद हरी झंडी दिखा दौड़ ता आगाज किया।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ साथ संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, सांसद आलोक शर्मा, मंत्री कृष्णा गौर, मंत्री विश्वास सारंग, विधायक रामेश्वर शर्मा, विधायक भगवानदास सबनानी और भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री रोहित चहल और युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पावर समेत हजारों की संख्या में युवा शामिल हुए।
मैराथन की शुरुआत करने से पहले अपने संबोधन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि, आज देशभर में नशा मुक्ति को लेकर के अभियान चल रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म के अवसर पर सेवा पखवाड़ा भी चल रहा है और इसी के तहत आज मैराथन दौड़ आयोजित की गई है। इस दौरान सीएम ने कहा कि, आज के समय में भारत दुनिया का सबसे युवा देश माना जा रहा है। यहां की 60 फीसदी से अधिक आबादी युवा है। यानी हम बड़ी आसानी से और बेहतर देश का निर्माण कर सकते हैं।
Comments (0)