CG NEWS : छत्तीसगढ़ की अबूझमाड़ मलखंभ अकादमी ने देश के लोकप्रिय रियलिटी शो ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ के सीजन 10 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। इसके साथ ही उन्हें 20 लाख रुपये नगद और कार मिली है। इस बार शो के जजेस रैपर और सिंगर बादशाह, किरण खेर और शिल्पा शेट्टी रहे। इस शो के फाइनल में छह फाइनलिस्टों ने अपना जबरदस्त प्रदर्शन दिखाया। लेकिन छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया का नाम ऊंचा करते हुए अबूझमाड़ मल्लखंब अकादमी ने शो जीत लिया। फाइनल में अबूझमाड़ मल्लखंब अकादमी के साथ जीरो डिग्री क्रू, महिला बैंड, गोल्डन गर्ल्स, द ए.आर.टी., रागा फ्यूजन ग्रुप्स आये थे।
छत्तीसगढ़