MP Election 2023: MP विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अपने पूरे शबाब पर है। इस बीच केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल पर जमकर निशाना साधा है। ठाकुर ने कहा कि, महाराष्ट्र में कल चुनाव के नजीजे आएं, ये दिखाता है कि, ये इंडी गठबंधन किसी काम का नहीं, वोट की चोट मतदाता करेगा।
महादेव एप से 508 करोड़ की घूस खाई है
केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने छल किया है। महादेव एप से 508 करोड़ की घूस खाई है। भाग भूपेश भाग..पसीने छूट रहे हैं..किसी को जवाब नहीं दे पा रहे हैं..लूटने का काम किया, 560 करोड़ रुपए छत्तीसगढ़ सरकार ने जमा नहीं कराया है। गरीबों को मकान नहीं दे सके। ठाकुर ने आगे कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, इस 5 सालों में सीजी में कई घोटाले हुए। राशन घोटाला, कोयला घोटाला, पीएसपी पेपर लीक घोटाला। बीजेपी नेता ने आगे कहा कि, कांग्रेस के लिए छत्तीसगढ़ एटीएम बन गया था। एप बंद क्यों नहीं किया? शुभम सोनी से गप्पे मरते थे? अधिकारियों ने माना कि, आका दिल्ली में बैठकर भूपेश को समर्थन दे रहे हैं।
जिनके आका ही घोटाला वाले हो तो भूपेश कैसे बचेंगे?
बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर ने सवाल उठाया कि, क्या ये पहला चुनाव है जो पैसे पकड़े गए है। जिनके आका ही घोटाला वाले हो तो भूपेश कैसे बचेंगे? वहीं विपक्षी गठबंधन पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि, इंडी गठबंधन में भी सभी भ्रष्टाचार है, सब मिले हुए हैं। कांग्रेस की गारंटी फेल हुई, सभी वादे फेल हुए है। कांग्रेस महासचिव पर तंज कसते हुए ठाकुर ने कहा कि, प्रियंका वाड्रा को एमएसपी नहीं पता वो क्या बात करेंगे।
Comments (0)