बस्तर दशहरे के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने खास पहल की है। दशहरे के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए जगदलपुर और दंतेवाड़ा के बीच 6 जनसाधारण स्पेशल ट्रेनों के संचालन का फैसला किया गया है। ये ट्रेनें 1 अक्टूबर से 4 अक्टूबर 2025 के बीच विभिन्न समयों पर चलेंगी।
यह रहेगा ट्रेनों का शेड्यूल
रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, 2 से 4 अक्टूबर तक जगदलपुर से सुबह 8:15 बजे रवाना होने वाली स्पेशल ट्रेन सुबह 11 बजे दंतेवाड़ा पहुंचेगी।
इसी रूट पर वापसी में दंतेवाड़ा से सुबह 11:30 बजे छूटने वाली ट्रेन दोपहर 2:25 बजे जगदलपुर पहुंचेगी।
वहीं, दोपहर 2:30 बजे जगदलपुर से चलने वाली दूसरी ट्रेन शाम 5:30 बजे दंतेवाड़ा पहुंचेगी। इस ट्रेन की वापसी सेवा शाम 6:00 बजे दंतेवाड़ा से रवाना होकर रात 8:45 बजे जगदलपुर पहुंचेगी।
दशहरे के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को संभालने के लिए रात की ट्रेन सेवा भी शुरू की जा रही है।
1 से 3 अक्टूबर तक जगदलपुर से रात 10:00 बजे चलने वाली ट्रेन रात 12:45 बजे दंतेवाड़ा पहुंचेगी।
इसके अलावा, 2 से 4 अक्टूबर तक दंतेवाड़ा से सुबह 5:00 बजे रवाना होने वाली ट्रेन सुबह 7:15 बजे जगदलपुर पहुंचेगी।
Comments (0)