बीजापुर में थाना मद्देड़ क्षेत्र अंतर्गत बंदेपारा–नीलमड़गु के बीच जंगल क्षेत्र में सुरक्षाबलों द्वारा सर्चिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान माओवादियों द्वारा पगडंडी मार्ग और आसपास के जंगली इलाके में बीयर की बोतलों में लगाए गए 16 प्रेशर IED बरामद किए गए।बरामद सभी IED को मौके पर मौजूद बीडीएस टीम द्वारा सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर दिया गया।
बीजापुर में माओवादियों की बड़ी साजिश नाकाम
इसी क्रम में सर्चिंग अभियान के दौरान डीआरजी बीजापुर, थाना मद्देड़ एवं केरिपु 22 बटालियन की संयुक्त टीम ने नीलमड़गु से बंदेपारा के मध्य जंगल क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर माओवादियों द्वारा जमीन में गड्ढा खोदकर छुपाकर रखे गए स्टील कंटेनर और प्लास्टिक बाल्टियों से भारी मात्रा में विस्फोटक एवं माओवादी सामग्री बरामद की।
बरामद विस्फोटक व सामग्री का विवरण
जिलेटिन स्टीक – 784 नग (लगभग 100 किलोग्राम)
कार्डेक्स वायर – 03 बंडल
काली वर्दी का कपड़ा – लगभग 350 मीटर
गन पाउडर – 1 किलोग्राम
वॉकी-टॉकी चार्जर – 4 नग
बैटरी – 4 नग
मोबाइल चार्जर – 2 नग
माओवादी साहित्य, माओवादी वर्दी, पिट्ठू बैग
अन्य सामग्री – तेल, साबुन, स्टील कंटेनर
Comments (0)