छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से धान खरीदी की प्रक्रिया शुरू होगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि सभी पंजीकृत किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान को समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा।खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के तहत प्रदेश में यह खरीदी 15 नवंबर से शुरू की जाएगी। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि पंजीकृत किसानों को उनकी उपज का पूरा मूल्य समर्थन मूल्य पर मिलेगा।
राज्य सरकार ने इस बार भी किसानों को समय पर भुगतान और प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं।
Comments (0)