भोपाल। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज मुख्यमंत्री निवास परिसर में देशभक्ति की भावना से सराबोर तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा का नेतृत्व स्वयं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया। सभी प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाए, जिससे पूरा परिसर गूंज उठा।
हर घर तिरंगा अभियान के तहत आयोजन
यह तिरंगा यात्रा "हर घर तिरंगा" अभियान के अंतर्गत आयोजित की गई, जिसके तहत मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को भी घर-घर तिरंगा फहराने और देशभक्ति की भावना को जागृत करने का संदेश दिया।
CM हाउस के सभी स्टाफ रहे शामिल
इस यात्रा में मुख्यमंत्री सचिवालय, सुरक्षा कर्मी, दीदी कैफे की महिलाएं, और निवास से जुड़े समस्त अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। मुख्यमंत्री निवास परिसर देशभक्ति गीतों और नारों से जीवंत हो उठा।
Comments (0)