शक्ति की आराधना का पावन पर्व शारदीय नवरात्रि आज से शुरू हो गया है। भोपाल,ग्वालियर समेत पूरे प्रदेश में जय माता दी के उद्घोष से वातावरण गुंजायमान हो गया है। दुर्गा मंदिरों में भक्तों का ऐसा तांता लगा है मानो सारी दुनिया मां के चरणों में नतमस्तक हो। नवरात्रि के पावन पर्व पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि मां दुर्गा बेटी, माता और बहन सहित 9 स्वरूपों में वंदनीय है। मध्यप्रदेश में बहनों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं संचालित हैं। मध्यप्रदेश सरकार नारी को देवी स्वरूप मानकर अपनी योजनाओं के माध्यम से नारी शक्ति का वंदन करती है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नवरात्रि पर्व पर राष्ट्रवासियों की बुद्धि, ज्ञान और सुख- समृद्धि में प्रगति की कामना की है।
Comments (0)