मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को रिझाने के लिए सभी उम्मीदवार खूब जनसभाएं व रौलियां कर रहे है। सियासी सरगर्मियों के बीच अशोकनगर से बड़ी खबर सामने आई है। अशोकनगर विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार एवं मौजूदा विधायक जजपाल सिंह जज्जी की तबियत अचानक बिगड़ गई है, उन्हें जिला चिकित्सालय मे भर्ती कराया गया। मिली जानकारी के अनुसार, जज्जी के सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल मे भर्ती करवाया गया है।
अशोकनगर विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार एवं मौजूदा विधायक जजपाल सिंह जज्जी की तबियत अचानक बिगड़ गई है, उन्हें जिला चिकित्सालय मे भर्ती कराया गया।