दिग्विजय सिंह ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया तंज कसते हुए कहा कि, मुझे उम्मीद नहीं थी कि सिंधिया परिवार का ऐसा राजा कांग्रेस को इस प्रकार धोखा देगा। कांग्रेस ने उन्हें क्या नहीं दिया? सबसे पहले उन्होंने बड़े महाराजा माधव राव सिंधिया को गुना से सांसद बनाया। पूर्व सीएम ने आगे कहा कि, यहां से फिर इंदिरा गांधी एवं राजीव गांधी ने उन्हें ( सिंधिया ) मंत्री बनाया, सम्मान दिया। तब ऐसा क्या कारण है कि वे कांग्रेस छोड़कर चले गए?
दिग्विजय सिंह ने कहा- शिवराज सिंह के मंत्री 100 रुपये बजट में से 40 रुपये कमीशन खा रहे हैं। सरपंच मुश्किलों से जीतकर आते हैं