MP Election 2023: एमपी में चुनाव प्रचार अपने पूरे शबाव पर है। लगातार दोनों की दलों के दिग्गज प्रदेश के दौरे पर है। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का बड़ा बयान सामने आया है। ज्ञानेश्वर पाटिल ने कहा कि, नारियल वही फोड़ते हैं, जो विकास करते है।
हम जहां भूमिपूजन करते उस काम को भी पूरा करते है
बीजेपी नेता ज्ञानेश्वर पाटिल ने पीसीसी चीफ निशाना साधते हुए कहा कि, कमलनाथ ने तो 15 महीने की सरकार में शिवराज सरकार की गरीब जन कल्याण योजनाओं को बंद करने का पाप किया था। मध्य प्रदेश में जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे नेताओं की जुबानी जंग भी तेज होती जा रही है। खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा हैं। उन्होंने कहा कि नारियल वही फोड़ते हैं जो विकास करते हैं, हम जहां भूमिपूजन करते उस काम को भी पूरा करते है।
अब जो जैसा करेगा वैसा भरेगा
बीजेपी नेता ज्ञानेश्वर पाटिल ने कमलनाथ सवाल पूछते हुए कहा कि, वे बताए 15 महीनों की आपकी सरकार में आपने कितने भूमि पूजन किए। कितने लोगों के गरीब कल्याण के काम किए। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि, कमलनाथ ने शिवराज सरकार की जो गरीब कल्याण की योजनाएं चल रही थी उन योजनाओं को बंद करने का पाप किया है। वहीं ED और IT की कार्रवाई पर बीजेपी सांसद ने कहा कि, यह कांग्रेस की सरकारों में इन जांच एजेंसियों का दुरुपयोग होता था, अब जो जैसा करेगा वैसा भरेगा।
Comments (0)