MP Election 2023: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार प्रसार जोरो पर हैं। बीजेपी-कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक दी है। दोनों ही दलों के शीर्ष नेता लगातार राज्य के दौरे पर है। इसी क्रम में मुरैना जिले के दौरे पर आए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने मुरैना विधानसभा में कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होकर कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारी को बैठक में जीत के गुरु मंत्र दिए।
बीजेपी की एमपी में प्रचंड बहुमत से सरकार बनेगी
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के साथ केंद्रीय मंत्री चुनाव अभियान समिति के प्रबंधन नरेंद्र सिंह तोमर भी बैठक में मौजूद रहे। दोनों ही नेताओं ने मीडिया से बातचीत करते समय कांग्रेस पर जमकर हमला बोला और कांग्रेस की कथनी और करनी में बड़ा अंतर बताया है। वीडी शर्मा ने कहा कि, मुरैना जिले की 6 सीट और ग्वालियर चंबल सहित पूरे मध्य प्रदेश में बीजेपी का परचम लहराएगा और प्रचंड बहुमत से सरकार बनेगी।
राहुल गांधी सिर्फ़ झूठ का सहारा लेते हैं
वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान का पलटवार करते हुए प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि, राहुल गांधी जो कहते हैं उन्होंने कभी पूरा नहीं किया। राहुल गांधी सिर्फ़ झूठ का सहारा लेते हैं। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए राहुल गांधी को आड़े हाथ लिया और कहा कि, पूरे मध्य प्रदेश में चारों तरफ भाजपा की लहर चल रही है और चारों तरफ भारतीय जनता पार्टी की जीत का डंका बज रहा है।
राहुल गांधी का संपट नहीं बनता है
इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि, अरे भैया राहुल गांधी का संपट नहीं बनता है, तो वह देश और प्रदेश में कांग्रेस का संपट नहीं बन पा रहे हैं। उन्होंने आगे अपने बयान में कहा कि, कांग्रेस के कितने विधायक और सांसद हैं राहुल गांधी जवाब दे,यह भी तो राहुल गांधी को देखना चाहिए कौन है।
Comments (0)