केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के पुत्र महाआर्यमन सिंधिया मंगलवार को मध्यप्रदेश क्रिकेट संगठन (MPCA) के नए अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हो गए।29 वर्षीय महाआर्यमन सिंधिया MPCA के 68 वर्षों के इतिहास में सबसे कम उम्र के अध्यक्ष बने हैं।
महाआर्यमन सिंधिया निर्विरोध बने MPCA के सबसे युवा अध्यक्ष
निर्वाचित होने के बाद उन्होंने कहा, "मैं MPCA के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने मुझ पर इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए भरोसा किया।उन्होंने कहा कि पिछली कार्यकारिणी ने बेहतरीन कार्य किया है और उनका प्रयास रहेगा कि उन कार्यों को आगे बढ़ाते हुए MPCA को नई ऊंचाइयों पर ले जाएं। निर्विरोध निर्वाचन को लेकर उन्होंने कहा, यह इस बात का संकेत है कि MPCA एक परिवार की तरह कार्य करता है।
Comments (0)