शारदीय नवरात्र महोत्सव के तहत मां शारदा धाम, मैहर में आस्था का सैलाब लगातार बढ़ता जा रहा है। श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह हर दिन नई ऊंचाई छू रहा है।
नवरात्र के प्रथम दिवस पर मां शारदा के दर्शन के लिए लगभग 1 लाख भक्तों ने मंदिर परिसर में पहुंचकर माता का आशीर्वाद लिया। दूसरे दिन यह संख्या बढ़कर 95 हजार हो गई। तीसरे दिन, श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ी और करीब 1 लाख 25 हजार श्रद्धालुओं ने मां शारदा के दर्शन किए।
चतुर्थी पर भी भक्तों की भीड़ जारी, संख्या 1 लाख पार होने की संभावना
आज चतुर्थी तिथि को भी सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ मैहर पहुंच रही है। दोपहर 12 बजे तक ही 72,639 श्रद्धालु माता के दर्शन कर चुके थे। प्रशासन का अनुमान है कि यह आंकड़ा आज दिनभर में 1 लाख से अधिक तक पहुंच सकता है।
श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस द्वारा मेला क्षेत्र में सुरक्षा और सुविधा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
बैरिकेडिंग,
कतार प्रबंधन
चिकित्सा सुविधा
और महिला सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
श्रद्धालुओं को दर्शन में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा है।
Comments (0)