मध्य प्रदेश भाजपा में जिला कार्यकारिणी की घोषणा का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में आज संगठन ने 4 जिलों में पदाधिकारियों का ऐलान किया है। अनूपपुर, मंदसौर, बड़वानी और नीमच में नियुक्तियां की गई है। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति के बाद नामों पर मुहर लगाई गई है।
अनूपपुर में जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम ने कार्यकारिणी घोषित की। जिसमें 7 उपाध्यक्ष, 2 महामंत्री और 6 मंत्री बनाए गए हैं। वहीं मंदसौर जिला अध्यक्ष राकेश दीक्षित ने भी जिम्मेदारियां सौंपी है। कार्यकारिणी में 7 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री और 8 मंत्री बनाए गए हैं।
बड़वानी में जिला अध्यक्ष अजय यादव ने कार्यकारिणी में 7 उपाध्यक्ष, 2 महामंत्री और 8 मंत्री को जगह दी है। वहीं नीमच जिला अध्यक्ष वंदना खंडेलवाल ने कार्यकारिणी में 8 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री और 7 की नियुक्ति की है।
Comments (0)