मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को झाबुआ जिले के पेटलावद से आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में लाड़ली बहना योजना के तहत प्रदेश की 1.26 करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों के खातों में 28वीं किश्त के रूप में 1541 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से ट्रांसफर करेंगे।
320 करोड़ से अधिक राशि का सिंगल क्लिक से अंतरण
साथ ही मुख्यमंत्री सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत प्रदेश के 53.48 लाख से अधिक पेंशन लाभार्थियों के खातों में 320.89 करोड़ रुपये से अधिक की राशि भी सिंगल क्लिक के जरिए भेजेंगे। यह लाभ प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के एलपीजी कनेक्शनधारी और गैर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना श्रेणी के उपभोक्ताओं को मिलेगा।
इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत पंजीकृत लाड़ली बहनों और विशेष पिछड़ी जनजाति की आर्थिक योजना के तहत पंजीकृत 31 लाख से अधिक बहनों के खातों में गैस रिफिल के लिए प्रति लाभार्थी 450 रुपये के हिसाब से 48 करोड़ रुपये से अधिक की राशि भी सिंगल क्लिक के माध्यम से ट्रांसफर करेंगे।
Comments (0)