‘स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार’ अभियान के पहले ही दिन मध्य प्रदेश ने रक्तदान और सिकल सेल स्क्रीनिंग में देश भर में पहला स्थान हासिल कर लिया है। यह उपलब्धि प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूती को दर्शाती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 17 सितंबर को धार जिले से शुरू हुए इस अभियान के पहले दिन ही मध्य प्रदेश ने कमाल कर दिखाया। प्रदेश ने एक ही दिन में 14 हजार से अधिक हितग्राहियों की सिकल सेल स्क्रीनिंग की, जिसमें 20 हजार 379 लोगों की जांच शामिल रही। साथ ही, 573 यूनिट स्वैच्छिक रक्तदान भी दर्ज किया गया।
यह अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा, जिसमें महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य पर फोकस किया गया है। इसमें गैर-संचारी रोगों, एनीमिया, तपेदिक और सिकल सेल रोग की जांच, रक्तदान शिविर, पोषण जागरूकता और अन्य सेवाएं शामिल हैं। मध्य प्रदेश की यह उपलब्धि अन्य राज्यों के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगी।
Comments (0)