मध्यप्रदेश में प्राथमिक शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। मप्र कर्मचारी चयन मंडल, भोपाल ने प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा-2025 के आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ा दी है।
अब अभ्यर्थी 2 से 6 सितंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र में संशोधन की सुविधा 7 सितंबर तक उपलब्ध रहेगी। परीक्षा की नई तारीख 9 अक्टूबर 2025 निर्धारित की गई है, जबकि पहले यह 10 नवंबर को होनी थी।
परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 10:30 से 12:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3:00 से 5:00 बजे तक होगी। रिपोर्टिंग समय पहली पाली के लिए 8:30 से 10:00 बजे और दूसरी पाली के लिए 1:00 से 2:30 बजे तक तय किया गया है।
Comments (0)