माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश (MPBSE) द्वारा वर्ष 2026 की हाईस्कूल, हायर सेकेण्डरी और डी.पी.एस.ई. मुख्य परीक्षाओं की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। यह निर्णय बुधवार, 13 अगस्त 2025 को मंडल परीक्षा समिति की बैठक में लिया गया।
परीक्षा तिथियां घोषित:
मंडल द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार—
हायर सेकेण्डरी परीक्षा (नियमित/स्वाध्यायी):
7 फरवरी से 3 मार्च 2026 तक
हाईस्कूल परीक्षा (नियमित/स्वाध्यायी):
11 फरवरी से 2 मार्च 2026 तक
डी.पी.एस.ई. परीक्षा (द्विवर्षीय पाठ्यक्रम):
10 फरवरी से 19 फरवरी 2026 तक
प्रायोगिक परीक्षाओं की तिथि:
हाईस्कूल, हायर सेकेण्डरी और डी.पी.एस.ई. की प्रायोगिक परीक्षाएं
10 फरवरी से 10 मार्च 2026 के बीच
नियमित छात्रों के लिए: संबंधित संस्था में
स्वाध्यायी छात्रों के लिए: निर्धारित परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जाएंगी।
Comments (0)