मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर प्रदेश की सभी बेटियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि बेटियां हमारी संस्कृति, संवेदना और भविष्य की मजबूत आधारशिला हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा, सुरक्षा और समान अवसर मिलने से बेटियां समाज और राष्ट्र को नई दिशा दे रही हैं। उन्होंने कामना की कि सभी बेटियां आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को साकार करें और जीवन में आगे बढ़ें।
डॉ. मोहन यादव ने यह भी कहा कि मध्यप्रदेश सरकार हर बेटी को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।
Comments (0)