पन्ना में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित विशाल हिंदू सम्मेलन ने नगर को सांस्कृतिक, सामाजिक और राष्ट्रभाव से ओत-प्रोत कर दिया। संकल्प गार्डन में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में समाज के हर वर्ग की सक्रिय सहभागिता देखने को मिली।
शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में ऐतिहासिक आयोजन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर पन्ना नगर की पॉलिटेक्निक सिविल लाइन शाखा द्वारा हिंदू सम्मेलन पखवाड़ा के अंतर्गत 25 जनवरी को संकल्प गार्डन में विशाल सम्मेलन आयोजित किया गया।
मातृशक्ति, युवाओं और समाजजनों की रही व्यापक सहभागिता
सम्मेलन में नगर एवं ग्रामीण अंचलों से बड़ी संख्या में समाजजन, मातृशक्ति और युवाओं ने सहभागिता की। जनसैलाब ने आयोजन की सामाजिक स्वीकार्यता और चेतना को स्पष्ट रूप से दर्शाया।
सनातन संस्कृति, गौ संरक्षण और संघ मूल्यों पर सारगर्भित उद्बोधन
आध्यात्मिक वक्ता पार्थ वीर शुक्ला, डॉ. पीयूषा शर्मा एवं संघ वक्ता कपिल गुप्ता ने सनातन संस्कृति, मातृशक्ति, संघ के 100 वर्षों के योगदान और पर्यावरण संरक्षण पर प्रभावशाली विचार रखे।
Comments (0)